UPL Shares: एग्रोकेमिकल और इंडस्ट्रियल केमिकल बनाने वाली यूपीएल के शेयर इस साल 31 फीसदी ऊपर चढ़ चुके हैं और यह निफ्टी 500 इंडेक्स पर सबसे अच्छा परफॉरमेंस करने वाले स्टॉक्स में शुमार है। अब तक की तेजी के हिसाब से यह तिमाही यूपीएल के शेयरों के लिए चार साल में सबसे बेहतर साबित हुआ है। हालांकि अभी इस तिमाही में दो कारोबारी दिन 27 मार्च और 28 मार्च बाकी हैं