Upcoming Smartphones October 2026: अक्टूबर का महीना आते ही भारत में त्योहारी सीजन की रौनक बढ़ने लगती है। इसी के साथ स्मार्टफोन कंपनियां भी नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए आने वाला महीना काफी दिलचस्प हो सकता है। कई कंपनियां नए स्मार्टफोन पेश करने वाली हैं, जिनमें बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर और पहले से बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कुछ कंपनियों ने अपने फोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन-कौन से स्मार्टफोन बाजार में दस्तक दे सकते हैं।