UP News: मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि पुनर्वास केंद्र से करीब 20 बच्चे मंगलवार शाम इस अस्पताल में लाए गए। ये सभी बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं। सभी प्रयासों के बावजूद चार बच्चों की मौत हो गई। डॉ. दीक्षित ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार दो बच्चों को एक दूसरे सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि शेष 16 बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है