UP NEWS: बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पुलिस ने एक महिला का शव पशु बाड़े से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका है।
बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव में एक पशु बाड़े से एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान आशा कुशवाहा (32) के रूप में हुई।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला का पति शारदा प्रसाद दशहरे के बाद मुंबई मजदूरी करने चला गया था और महिला के तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: भीम सेना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई? भाई अनमोल ने भीम सेना प्रमुख को दी धमकी