Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक 8 साल की छोटी बच्ची को हार्ट अटैक आता है और डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देत है। बच्ची स्कूल में खेलते खेलते बच्ची अचानक गिर जाती है और कुछ ही पल में उसकी मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के घर ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। बागपत के सरूरपुर कला गांव का ये मामला बताया जा रहा है।