Sambhal News: संभल की शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार को रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो गया। इस सप्ताह की शुरुआत में अदालत के आदेश के बाद इसकी शुरुआत हुई थी। जामा मस्जिद समिति के सचिव मसूद फारूकी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रंगाई पुताई का काम पूरा हो गया है और लाइटिंग का काम चल रहा है