Lucknow Bulldozer Action: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े अभियान चलाए। प्रशासन ने किसान पथ के पास बड़े स्तर पर हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया और महानगर क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के उल्लंघन वाले निर्माण को भी गिरा दिया।