उत्तर प्रदेश के कुशीनगर शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है जहां आर्केस्ट्रा डांसरों को बंदूक की नोक पर नचाने और फिर रेप मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने पीड़ितों को जबरन अपने वाहनों में बिठाया और एक घर में ले गए, जहां जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।
आर्केस्ट्रा डांसरों के साथ दरिंदगी
पुलिस के अनुसार, पीड़ितों का सोमवार रात रामकोला थानाक्षेत्र अंतर्गत एक घर पर पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया गया था। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि अपराधी दो एसयूवी में आए और लगातार गोलीबारी के बीच लड़कियों को कप्तानगंज इलाके में एक आरोपी अजीत सिंह के घर ले गए, जहां कथित तौर पर उसने सामूहिक बलात्कार किया गया।
आरोपियों की पहचान नागेंद्र यादव, अश्वन सिंह, कृष्ण तिवारी, अर्थक सिंह, अजीत सिंह और डॉ. विवेक सेठ के रूप में हुई है, जिन्हें सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को मंगलवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से अवैध आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद समेत बड़ी मात्रा में हथियार और वाहन जब्त किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: पीटी उषा कमरे में आईं और… पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के साथ किसने की राजनीति? लगाया गंभीर आरोप