यूपी के मऊ में काशी एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध बैग मिला है, जिसके बाद अफरा-तफरा मच गई। रेलवे स्टेशन को खाली कराया जा रहा है। सभी यात्रियों को प्लेटफॉर्म से बाहर किया जा रहा है।बम स्क्वायड टीम संदिग्ध बैग की जांच कर रही है।