UP News: UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बागपत में हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक क्रेन से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-709 का बताया जा रहा है।
हादसे का वीडियो हुआ वायरल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण बाइक क्रेन से टकरा गई, जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे का एक दर्दनाक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें युवक और बाइक जलते हुए दिखाई दे रहे हैं।