आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई है। सभी लखनऊ से एक शादी समारोह में शामिल होकर आगरा लौट रहे थे। हादसा बुधवार को सुबह करीब 4 बजे कन्नौज-लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। कार में 6 लोग सवार थे। जिनमें एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
बुधवार को कन्नौज-लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे भीषण सड़क हादसे में 5 डॉक्टरों की मौत हो गई। लखनऊ से आगरा जा रही एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर थे। हादसे में उनका एक साथी घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।