UP: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें मुरादाबाद में चूहों की बलि देने वाले आईपीएस अधिकारी रोहन झा को हटा दिया गया है। उन्हें डीपीपी मुख्यालय से जोड़ दिया गया है। वहीं महाकुंभ मेले में SSP रहे राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर की कमान सौंपी गई है