(खबरें अब आसान भाषा में)
उत्तर प्रदेश के चित्रकुट में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना रायपुरा थाना क्षेत्र के पास हुई है।