उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाइनीज़ मांझे पर पूरी तरह से रोक है, फिर भी इसका लगातार मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने दोहराया कि लोगों की जान की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला पुलिस यूनिट्स को आदेश दिया है कि वे चाइनीज मांझे की सिर्फ बिक्री ही नहीं, बल्कि उसके स्टोरेज के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर छापेमारी करें