उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी। बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।