भ्रष्टाचार कोई पीड़ित रहित अपराध नहीं है. भ्रष्टाचार टकरावों और युद्धों को ईंधन देता है, विषमताओं को बढ़ाता है, और ऐसे संसाधनों को निगलता है जो लोगों व पृथ्वी की रक्षा के लिए ज़रूरी होते हैं. ये शब्द यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन में व्यक्त किए हैं जो सोमवार को क़तर की राजधानी दोहा में शुरू हुआ है.