Union Budget 2026 में केंद्र सरकार ने कृषि और एग्री-बिजनेस सेक्टर को नई दिशा देने के लिए नारियल, काजू और कोको उद्योग पर खास ध्यान दिया है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि नारियल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रमोशन स्कीम शुरू की जाएगी। इसके साथ ही काजू और कोको सेक्टर को भी मजबूत करने के लिए योजनाएं लागू होंगी। इन कदमों का सीधा असर किसानों, छोटे उद्योगों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।