संयुक्त राष्ट्र, शान्ति व समृद्धि की आकाँक्षाओं की उच्चतम अभिव्यक्ति को परिलक्षित करता है, मगर आठ दशक पहले, जिन आदर्शों के साथ इस संगठन को स्थापित किया गया था, उनके लिए जैसे ख़तरे हैं, वैसे पहले कभी नहीं देखे गए. ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने यूएन महासभा के 80वें सत्र को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है.