संयुक्त राष्ट्र एक विभाजित दुनिया में आज भी, “कूटनीति और संवाद का घर” बना हुआ है. महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने, सोमवार को 80वें सत्र की जनरल डिबेट का समापन करते हुए, देशों से आग्रह किया कि इस सप्ताह बनी गति को जारी रखें और ख़ासतौर पर शान्ति, जलवायु कार्रवाई एवं संस्थागत सुधार के लिए ठोस क़दम उठाएँ.