रूसी महासंघ ने, यूएन महासभा के 80वें सत्र में कहा है कि [चार्टर का उल्लंघन करने वालों] की समस्या की जड़, दुनिया को “हम और वे” में, निरंकुशता और लोकतंत्र में, कुछ विशिष्ट लोगों में, विभाजित करने के प्रयासों में निहित है. रूस के विदेश मंत्री ने महासभा सत्र को सम्बोधित करते हुए, यूएन चार्टर को “अन्तरराष्ट्रीय सहयोग का एक उज्ज्वल प्रकाश स्तम्भ” क़रार दिया.