भारत के विदेश मंत्री सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि आतंकवाद का मुक़ाबला करना, भारत की एक विशिष्ट प्राथमिकता है क्योंकि यह (आतंकवाद), कट्टरता, हिंसा, असहिष्णुता और भय को बढ़ाता है. उन्होंने शनिवार को यूएन महासभा के 80वें सत्र की उच्चस्तरीय जनरल डिबेट को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत, अपने लोगों की रक्षा करने और देश-विदेश में उनके हितों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है.
इस सम्बोधन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी इस स्टोरी में देखी जा सकती है.