शहबाज शरीफ ने पहलगाम आतंकी हमले पर भी भारत पर आरोप लगाया कि वह घटना को राजनीतिक रंग दे रहा है। जबकि भारत का कहना है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन हैं। अपने भाषण में शरीफ ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्दू की जमकर तारीफ की और उनकी बहादुरी को “निर्णायक जीत” बताया।