वैश्विक तापमान बढ़ने की चिन्ताओं के बीच, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की नई रिपोर्ट बताती है कि जलवायु संकट से निपटने की कोशिशों में अब भी उम्मीद की कई वजहें हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली चालित वाहन, बेहतर इमारतें, ऊष्मा पम्प और भोजन की बर्बादी कम करने जैसे क्षेत्र तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं, और ये साधन, कार्बन उत्सर्जन घटाने व जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.