एचआईवी/एड्स के विरुद्ध लड़ाई एक ख़तरनाक पड़ाव पर पहुँच गई है और अन्तरराष्ट्रीय सहायता धनराशि में गहरी कटौती की वजह से एक ऐतिहासिक संकट उपजा है और लाखों ज़िन्दगियों पर गम्भीर जोखिम मंडरा रहा है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNAIDS) ने चेतावनी जारी की है कि दानदाताओं का समर्थन दरकने से स्वास्थ्यकर्मियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है और रोकथाम कार्यक्रम थम गए हैं.