Umar Khalid Bail: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र और एक्टिविस्ट उमर खालिद को गुरुवार (11 दिसंबर) को 16 से 29 दिसंबर तक 14 दिनों के लिए अंतरिम जमानत दी गई, ताकि वे 27 दिसंबर को होने वाली अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकें। खालिद दिल्ली दंगों से जुड़े बड़े कॉन्सपिरेसी केस में आरोपी हैं