UGC Equity Guidelines: सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि इन नियमों के गलत इस्तेमाल होने की आशंका है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार इस पर जवाब दे और एक कमेटी बनाए। UGC के समानता संबंधी नियमों के खिलाफ याचिकाएं मृत्युंजय तिवारी, एडवोकेट विनीत जिंदल और राहुल दीवान ने दायर की हैं, जिन्होंने तर्क दिया है कि नए नियम सामान्य वर्गों के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देते हैं