Udaipur Palace Row: विश्वराज सिंह को सोमवार को उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के मुखिया के रूप में ‘गद्दी’ पर बैठाया गया था। महेंद्र सिंह मेवाड़ (विश्वराज के पिता) और उनके छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच विवाद है और सिटी पैलेस विश्वराज के चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के नियंत्रण में है। बड़ी पोल से धूणी तक के हिस्से के लिए ‘रिसीवर’ नियुक्त किए जाने के बाद विश्वराज सिंह सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे ‘धूणी’ के दर्शन किए बिना ही अपने निवास पर चले गए