Typhoon Ragasa: स्थिति को देखते हुए चीनी प्रशासन ने करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान बुधवार शाम को यांगजियांग और झानजियांग के बीच तट से टकराएगा। इसी वजह से लगभग दर्जनभर शहरों में स्कूल, फैक्टरियां और परिवहन सेवाएं बंद कर दी गई हैं