दक्षिण चीन सागर की ओर लंबा समुद्री तट होने की वजह से वियतनाम अक्सर खतरनाक तूफानों की चपेट में आता है, जो जानलेवा बाढ़ और भूस्खलन का कारण बनते हैं। सरकार ने रविवार (24 अगस्त 2025) रात को एक बयान में कहा, “यह बहुत खतरनाक और तेजी से बढ़ने वाला तूफान है।” चेतावनी दी गई है कि काजिकी तूफान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ला सकता है।