कांग्रेस ने हाल ही में DMK के साथ अपने वर्षों पुराने गठबंधन को खत्म कर दिया और तमिलनाडु सीएम के. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके से हाथ मिला लिया। फिलहाल वह तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली सरकार का हिस्सा है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के ठीक दो दिन बाद DMK का साथ छोड़ने के कांग्रेस के फैसले पर द्रविड़ पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई थी