Delhi News: 25-26 अक्टूबर की रात दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को मिली बम की धमकी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बम की धमकी मिलने के बाद आनन-फानन में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था। मामले की जांच शुरू हुई तो धमकी अफवाह निकली। जांच में के बाद दिल्ली के उत्तम नगर निवासी शुभम उपाध्याय नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चला कि आरोपी ने ध्यान खींचने के लिए ऐसा किया था।
दिल्ली पुलिस ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है। हम सभी को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अधिकारियों को देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि टेलीविजन पर इसी तरह की खबरें देखने के बाद उनके अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए एयरपोर्ट पर बम होने की धमकी दी थी।
पूछताछ में कबूला जुर्म
दरअसल, 25-26 अक्टूबर की रात सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए IGI एयरपोर्ट पर दो संदिग्ध बम की धमकी वाले मैसेज मिले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था, लेकिन ये धमकी भी हमेशा की तरह फर्जी निकली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ये मैसेज दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले शुभम उपाध्याय नाम के एक शख्स ने भेजे थे। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शुभम ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।