राजधानी दिल्ली में आयोजित कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अब पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत और परिपक्व हो चुके हैं। उन्होंने यह भी माना कि दोनों देशों के बीच कुछ चुनौतियां अभी भी हैं, खासकर व्यापार और ऊर्जा सहयोग के क्षेत्र में, जिन पर मिलकर काम किया जा रहा है