Trump Tariff Impact On India : अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद बाजार में हलचल दिखी, लेकिन विशेषज्ञ फिरोज़ अजीज के अनुसार यह नई नहीं, बल्कि पुरानी खबर है, इसलिए मार्केट पर असर सीमित रहा। मारुति के नतीजों में मार्जिन घटे और अन्य आय बढ़ी। डाबर ने भी हल्का मुनाफा दिखाया। FMCG सेक्टर में वैल्यूएशन ऊंचे हैं और निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर पर 6 महीनों के लिए बुलिश रुख बना रहेगा। वहीं न्यू एज कंपनियों में निवेश से पहले उनके इंडेक्स वेटेज और पैसिव फंड इफेक्ट को ध्यान में रखना जरूरी बताया गया।