अमेरिकी टैरिफ से मौजूदा छूट भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए एक पॉजिटिव डेवलपमेंट है, क्योंकि उनका अमेरिकी बाजार में काफी निवेश है। विदेशी ब्रोकरेज CLSA ने एक नोट में कहा कि यह छूट अस्थायी हो सकती है। लेकिन अधिकांश अमेरिका-फोस्ड ऐसे भारतीय फार्मा स्टॉक, जो इस साल अब तक 12% से 17% तक गिर चुके हैं, में उछाल आने की संभावना है