Indian Railways: देश के कई राज्यों में कोहरे की मार पड़नी शुरू हो गई है। इससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे ने करीब 70 से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। ये ट्रेनें 1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं