Trading Strategy : बाजार नीचे से रिकवर हुआ लेकिन इसकी ब्रेड्थ बहुत खराब है। आज पूरे दिन मिडकैप इंडेक्स ने अंडरपरफॉर्म किया है। Advance/Decline 1:3 पर है। आज दो बडे सेक्टोरल ट्रेंड का दिन है। पहला ट्रेंड ये है कि ग्रासिम-बिरला ओपस खबर के बाद पेंट शेयर दौड़े हैं। दूसरा ट्रेंड ये है कि ब्लू स्टार के गाइडेंस कट के बाद AC शेयर फिसले हैं