ट्रंप के चाइनीज सामानों पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी के बाद चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी कर कहा कि वह अमेरिका के खिलाफ “आखिरी दम तक लड़ेगा” और अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाएगा। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने अमेरिका की ओर से लगाए गए ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ को “पूरी तरह निराधार और एकतरफा दबाव की रणनीति” करार दिया