Trade setup for today : बाजार के लिए तकनीकी इंडीकेटर पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है। ऐसे में लगता है कि आगामी कारोबारी सत्रों में निफ्टी धीरे-धीरे 24,800-25,000 की ओर जाता दिखे। जब तक निफ्टी 24,380 के सपोर्ट को बचाए रखेगा इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी