Trade Deficit: भारतीय कारोबारियों के लिए अक्टूबर महीना शानदार नहीं रहा। अक्टूबर महीने में ट्रेड डेफिसिट सितंबर महीने की तुलना में और बढ़ गया। सितंबर महीना में ट्रेड डेफिसिट 2080 करोड़ डॉलर का था जो अक्टूबर महीने में बढ़कर 2714 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। ये आंकड़े आज 14 नवंबर को जारी हुए हैं। निर्यात की तुलना में आयात में तेज उछाल के चलते ही ट्रेड डेफिसिट बढ़ा है