Torrent Pharma Q3 Result: टोरेंट फार्मा का 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 13.54 प्रतिशत बढ़कर 503 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 443 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही कंपनी ने 5 रुपये के फुली पेड अप प्रति इक्विटी शेयर पर 26 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है