अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टिकटॉक (Tiktok) को बचाने की कोशिश में हैं। हालांकि वह यह भी चाहते हैं कि इसकी चाइनीज पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) से इसे खरीद लें। इसे लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ भी गई थी और जल्द ही इससे जुड़ी डील का खुलासा होने वाला था। फिर टैरिफ वार (Tariff War) की आंधी शुरू हुई और अब डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की इस कोशिश में चीन ने अड़ंगा लगा दिया है