एक्टर से डिप्टी सीएम शिंदे ने मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि “यह एक बड़ी घटना है… पांच राउंड फायरिंग हुई, लेकिन गनीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए। उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं। यह घटना निंदनीय है। मैं अभिनेता से मिला। उनके बाएं हाथ पर बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं। वे और उनकी मां दोनों ही काफी सदमे में हैं… मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सार्वजनिक हस्तियों को मिल रही खुली धमकियों के मामले में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है…
किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 90 के दशक में इस तरह की गैंगवार काफी आम थीं, लेकिन 1995 में मुंबई पुलिस ने इनका खात्मा कर दिया था… लोगों को डराने-धमकाने की ऐसी कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हम इस गुंडागर्दी को खत्म कर देंगे।