अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके के पुष्पा पार्क में मौजूद थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। फिलहाल, गोली चलाने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के साथ-साथ घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। इस घटना के बाद गैंगस्टर अनिल पंडित के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।