यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप 10 किमी की गहराई पर आया था। इसके कुछ देर बाद 6.4 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। बता दें कि म्यांमार में एक के बाद एक 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मांडले से करीब 17.2 किमी दूर था। भूकंप के कारण म्यांमार और थाईलैंड दोनों देशों ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है