Texmaco Rail Share Price: टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर शुरुआती कारोबार में 6 फीसदी का उछाल लगाते नजर आए। कंपनी के शेयरों में आई ये तेजी एक बड़े ऑर्डर के चलते देखने को मिली है। वर्तमान में, यह शेयर अपने 52-हफ्ते के हाई से 37.74 फीसदी नीचे और अपने 52-हफ्ते के लो से 60.43 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।