(खबरें अब आसान भाषा में)
15 जुलाई को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के बाद अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla ने अब भारत में अपना पहला सुपरचार्जर भी इंस्टॉल कर दिया है। अगस्त की शुरुआत में लगाए गए इस सुपरचार्जर ने इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में नई हलचल मचा दी है।