#biharelection2025 | राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कल, यानी 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन के सभी दलों की एक बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन किया जाएगा, जो सभी तरह के फैसले लेगी। उस कमिटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव होंगे, और आगामी विधानसाभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर भी तेजस्वी यादव को से चुना गया है।