Nifty पर सोमवार 10 फरवरी के लिए राय देते हुए एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे ने कहा आरबीआई गवर्नर द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद से निफ्टी वोलैटाइल रहा लेकिन डेली टाइमफ्रेम पर 21 ईएमए से नीचे नहीं फिसला। इससे एक सकारात्मक शॉर्ट टर्म रुझान दिख रहा है। जब तक इंडेक्स 23,450 से ऊपर रहेगा तब तक रुझान पॉजिटिव रहने की संभावना है