Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी को 24,650 और सेंसेक्स को 81,100 के आसपास सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यदि ये स्तर होल्ड होते हैं, निफ्टी को 24,820-24,900 और सेंसेक्स पर 81,600-81,800 की ओर बढ़ते हुए देख सकते हैं। हालांकि, 24,650/81,100 से नीचे का ब्रेक निफ्टी/सेंसेक्स में बिकवाली को बढ़ा सकता है, जिससे निफ्टी 24,500-24,450 और सेंसेक्स 80,600-80,400 की ओर लुढ़क सकता है