Nifty की चाल पर राय देते हुए कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि तकनीकी रूप से अच्छी शुरुआत के बावजूद बाजार ने उच्च स्तर पर इंट्राडे बिकवाली का दबाव दर्ज किया। हालांकि बाजार का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर अभी भी पॉजिटिव है। डेली चार्ट पर इसने एक छोटा बेयरिश कैंडल फॉर्मेशन बनाया। लेवल बेस्ड ट्रेडिंग डे ट्रेडर्स के लिए आदर्श रणनीति होगी